सड़क हादसा: प्राइवेट बस और स्कूल वैन की आमने-सामने भिड़ंत, बच्चे घायल

करहल में भीषण सड़क हादसा: प्राइवेट बस और स्कूल वैन की आमने-सामने भिड़ंत, बच्चे घायल

संवादाता: पंकज मिश्रा  मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरार शाहपुर रोड पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नगला मीर के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे एक प्राइवेट बस और स्कूल वैन के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय स्कूल वैन में सवार कई बच्चे घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने स्थिति संभालते हुए सुचारु कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया