मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना अन्तू की मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना अन्तू की मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 05.02.2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान बालिकाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में अवगत कराया गया—

वूमेन पावर लाइन – 1090

महिला हेल्पलाइन – 181

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

पुलिस हेल्पलाइन – 112

चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098

स्वास्थ्य सेवा – 102, 108

साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930

साथ ही नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क तथा थाना अन्तू के सीयूजी नंबर 9454404107 की जानकारी भी दी गई।उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक करना रहा।

ये भी पढ़ें सड़क हादसा: प्राइवेट बस और स्कूल वैन की आमने-सामने भिड़ंत, बच्चे घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें