गुब्बारे में आज मंच से गिरे नेता मची अफरा तफरी। जाम से कर उठा उज्जैन।
संवाददाता संतोष यादव।
उज्जैन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर गुरुवार को उज्जैन आए स्वागत के लिए रैली निकाली गई और मंच सजा गए इसी दौरान एक मंच पर स्वागत करते हुए दुर्घटना हुई दरअसल कुछ कार्यकर्ता गैस वाले गुब्बारे लेकर पहुंचे थे, इनमें अचानक से लगी आग से मंच पर अफरातफरी का माहौल मच गया। कुछ कार्यकर्ता और नेता मंच से गिर गए, वहीं दो कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं । इधर बेतरतीब तरीके से निकाली गई स्वागत रैली के कारण नानाखेड़ा से लेकर फ्रीगंज टावर चौराहा और आसपास के क्षेत्र में यातायात जाम लग गया। जाम लगने से लोग परेशान होते दिखाई दिए।दो पहिया वाहन तक रेगंते रहे।












