एटा में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, सरसों के खेत में खून से सनी लाश मिलने से सनसनी।

एटा में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, सरसों के खेत में खून से सनी लाश मिलने से सनसनी।

संवादाता अमन अहमद। एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जौहरपुर गांव में एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के पास ही स्थित सरसों के खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शव खेत में मिलने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को हुई, मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान जौहरपुर निवासी नेम सिंह के पुत्र धर्मेंद्र (16) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र घर के पास ही रहता था और अचानक उसका इस तरह मृत अवस्था में मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। सूचना मिलते ही निधौली कलां थाना पुलिस के साथ-साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया है। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि हत्या से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा सकें। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है, हालांकि हत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें गुब्बारे में आज मंच से गिरे नेता मची अफरा तफरी। जाम से कर उठा उज्जैन।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें