पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित संई कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर 

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित संई कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वाराअपर 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिव नारायण वैस की उपस्थिति में जनपदीय पुलिस पेंशनरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईबैठक के दौरान पुलिस पेंशनरों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा गया, जिनमें मुख्य रूप से पेंशन संबंधी विषय, चिकित्सा सुविधाएँ, पारिवारिक पेंशन, पहचान पत्र एवं अन्य विभागीय समस्याएँ सम्मिलित रहीं। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित विषयों पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में साइबर अपराधों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिसमें ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से बचाव तथा ऐसी किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाने पर सूचना देने के बारे में अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त, न्यायालयीन प्रक्रिया में हुए तकनीकी परिवर्तनों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूर्व में न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु भौतिक रूप से उपस्थित होना पड़ता था, जबकि वर्तमान में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से न्यायालय द्वारा समन, बयान एवं साक्ष्य की कार्यवाही की जा रही है, जिससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया अधिक सुगम एवं सुरक्षित हुई है।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस पेंशनर विभाग की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा दी है। उनकी समस्याओं का समाधान विभाग की प्राथमिकता है तथा उनके सम्मान एवं कल्याण हेतु विभाग सदैव तत्पर रहेगा। बैठक के दौरान पेंशनरों को विभागीय योजनाओं, नवीन नियमों एवं सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें