केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राहुल गांधी द्वारा गद्दार कहने पर रोष स्वरूप दशमेश वेलफेयर फाउंडेशन की हुई बैठक ।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार बुला, सिख कौम का किया घोर अपमान -अमरजीत सिंह कोहली
पानीपत 6 फ़रवरी( ) राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहकर पूरी सिख कौम का घोर अपमान किया है। सिख समाज अपने इस घोर अपमान को कभी नहीं भूलेगा कांग्रेस में राहुल गांधी को सिख समाज सबक सिखा कर रहेगा।ये शब्द दशमेश वेलफेयर फाउंडेशन के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह कोहली ने असंध रोड लतीफ गार्डन स्थित अपने कार्यालय पर फाउंडेशन की बैठक को संबोधित करते हुए कहे। अमरजीत सिंह कोहली ने कहा की सिखों का कुर्बानी का इतिहास रहा है सिखों नें देश व धर्म के लिए सदैव बड़ी-बड़ी कुर्बानियां दी हैं। अमरजीत सिंह कोहली नें कहा की रवनीत सिंह बिट्टू शहीद का पौत्र है इसका अपमान पूरी सिख काम का अपमान तथा उस शहादत का अपमान है जो देश के लिए सरदार बेअन्त सिंह ने दी थी। सिख समाज इस कु कृत्य लिए कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी की घोर निंदा करता है।
अमरजीत सिंह कोहली ने कहा राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा सिख समाज सभी स्तर पर इस कु कृत्य की निंदा व भरतसना करता रहेगा.। बैठक में विशेष रूप से सरदार सुरजीत सिंह, सरदार प्रगट सिंह, सरदार गुरु चरण सिंह सरदार श्रृंगार सिंह आदि मौजूद रहे। प्रेषक. अमरजीत सिंह कोहली। 9813516215












