बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, सात साल की बच्ची को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, न्याय की लगाई गुहार

बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, सात साल की बच्ची को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, न्याय की लगाई गुहार

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी — जनपद मैनपुरी से एक गंभीर घरेलू उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता सात साल की मासूम बच्ची को साथ लेकर दर-दर भटकने को मजबूर है और आखिरकार न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी को कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन पति और ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का कहना है कि इसी बीच उसके पति ने बिना उसे तलाक दिए दूसरी महिला से शादी कर ली, जिससे उसकी स्थिति और भी बदतर हो गई। विवाहिता का यह भी आरोप है कि जब उसने इस पूरे मामले की शिकायत संबंधित थाना और अधिकारियों से की, तो उसे बार-बार टहलाया गया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर वह अपनी सात साल की बच्ची को साथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता के अनुसार मामला थाना करहल क्षेत्र के गल्ला मंडी के सामने किशनी रोड का है, जहां ससुराल पक्ष का रहना बताया जा रहा है। महिला ने पति, ससुरालजनों और दूसरी शादी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसपी कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है और आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें