गौतमबुद्धनगर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

गौतमबुद्धनगर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गौतमबुद्धनगर, 06 फरवरी 2026जनपद में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अतुल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इसमें समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को दावे-आपत्तियों और फॉर्मों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन DEO पोर्टल पर फॉर्म 9, 10, 11, 11A और 11B अपलोड किए जा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों को पोर्टल लिंक उपलब्ध कराकर जानकारी देखने की सुविधा भी प्रदान की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्मों की स्थिति इस प्रकार बताई:
27 अक्टूबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक, जनपद की तीनों विधानसभाओं में कुल 28,494 फॉर्म-6, 70 फॉर्म-6A, 1,770 फॉर्म-7 और 24,974 फॉर्म-8 प्राप्त हुए।07 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक, कुल 25,178 फॉर्म-6, 21 फॉर्म-6A, 1,410 फॉर्म-7 और 9,929 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कौरी, कांग्रेस के जिला महासचिव कपिल कुमार भाटी एवं एडवोकेट संदीप भाटी, समाजवादी पार्टी से सुधीर भाटी और अनूप तिवारी, बहुजन समाज पार्टी से एडवोकेट सूरजपाल, एडवोकेट यतेन्द्रपाल, डॉ. रविंद्र तोमर और डॉ. हरीश श्रीवास्तव तथा आम आदमी पार्टी से परशुराम चौधरी और कैशव उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal