जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनएचएआई से संबंधित कार्यों एवं किसानों की समस्याओं पर समीक्षा बैठक आहूत

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनएचएआई से संबंधित कार्यों एवं किसानों की समस्याओं पर समीक्षा बैठक आहूत

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद।दिनांक: 06.02.2026जिलाधिकारी गाजियाबाद श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI (एनएचएआई) से संबंधित कार्यों एवं किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को देय मुआवजा, जलभराव वाली जगहों पर मिट्टी डलवाने, डासना हाईवे एवं दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर नियमानुसार जल निकासी हेतु बोरिंग कराए जाने, सड़कों से यूनिपोल हटाने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अनावश्यक यूनिपोल शीघ्र हटाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एनएचएआई से संबंधित सभी कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जनहित का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।बैठक में एनएचएआई के एडीएम एल/ए, अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal