जिला कारागार से इलाज के लिए भेजे गए विचाराधीन बंदी की अस्पताल में मौत

जिला कारागार से इलाज के लिए भेजे गए विचाराधीन बंदी की अस्पताल में मौत

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ दिनांक 06 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। जेल अधीक्षक जिला कारागार ऋषभ द्विवेदी ने बताया है कि विचाराधीन बंदी विनोद कुमार शुक्ला पुत्र जगदम्बा शुक्ला निवासी-शुकुलपुर थाना-अन्तू अ0सं0-406/2023, धारा-304 आईपीसी के वाद में माननीय न्यायालय प्रतापगढ़ के आदेश से दिनांक-23.09.2023 से जिला कारागार प्रतापगढ़ में निरूद्ध था। बंदी विनोद कुमार शुक्ला पुत्र जगदम्बा शुक्ला के सीने में दर्द की शिकायत पर कारागार चिकित्सक द्वारा उपचार दिया गया। कारागार चिकित्सक द्वारा बंदी के बेहतर जाँच/उपचार हेतु परामर्शित करने बंदी को जेल गार्द की अभिरक्षा में जेल एैबुलेंस से बेहतर उपचार के लिये आज दिनांक 06.02.2026 को समय 08ः22 बजे जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया। बंदी के साथ उपस्थित जेल वार्डर विकास यादव द्वारा समय-09ः11 बजे कारागार के मुख्य गेट के दूरभाष पर बंदी के मृत्यु होने की सूचना दी गयी। बंदी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal