पूर्व मंत्री व विधायक कल करेंगे कल्याण मंडपम का उद्घाटन
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
कोहंडौर। थाना इलाके के नगर पंचायत कोहंडौर के रामापुर वार्ड में बनकर तैयार कल्याण मंडपम ( मैरिज हॉल) का उद्घाटन शनिवार को सुबह 11 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह व सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद की मौजूदगी में संपन्न होगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन सोनी ने बताया है कि शनिवार सुबह सुंदरकांड पाठ के उपरांत विवाह घर का उद्घाटन होना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।












