सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा की गई जनसुनवाई

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा की गई जनसुनवाई

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ आज दिनांक 07.02.2026 को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम सदर श्रीमती नैंसी सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे जनसुनवाई के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए।पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, कृषि, जल निगम, आपूर्ति, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाना और सरकारी सेवाओं को जनहित के अनुरूप प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें चौकी इंचार्ज भंगवा चुंगी अंकित श्रीवास्तव का घूस लेने की बात करने का ऑडियो हुआ वायरल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal