SIR फॉर्म–7 के जरिए फर्जी नोटिस का आरोप, सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

SIR फॉर्म–7 के जरिए फर्जी नोटिस का आरोप, सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: किंकर यादव सिद्धार्थनगर | इटवा तहसील जिला कलेक्ट्रेट सिद्धार्थनगर तक SIR फॉर्म–7 के तहत कथित फर्जी नोटिस जारी कर विशेष रूप से PDA व मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया।

इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी (DM), अपर जिलाधिकारी (ADM) और उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष एवं लोकप्रिय विधायक 305 इटवा श्री माता प्रसाद पांडेय भी मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता और नेता लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा हैं और वोट काटकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। यह पूरी प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश है।

 

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी मतदाता का संवैधानिक अधिकार न छीना जा सके।

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची से नाम काटने की कार्रवाई पर तत्काल रोक नहीं लगी, तो पार्टी जन आंदोलन करने को मजबूर होगी।

ये भी पढ़ें सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा की गई जनसुनवाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें