गौरवमयी 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायकश्री शुक्ला जी का सम्मान समारोह।
संवाददाता:-इंदौर आज पालदा स्थित, मां कालिका मंदिर की स्थापना दिवस पर भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका श्री शहनाज अख्तर द्वारा भव्य भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी वहीं इंदौर विधायक श्री गोलू शुक्ला जी के गौरवमयी 2 वर्ष पूर्ण होने पर उनका सम्मान समारोह भी किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री गौरव रणदिवे एवं भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के नगर संयोजक श्री डॉक्टर महेश पालीवाल जी द्वारा इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक जनता के आगमन की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें SIR फॉर्म–7 के जरिए फर्जी नोटिस का आरोप, सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन












