बबेरू में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हादसा. पोकलैंड मशीन पर गिरा मकान चालक घायल

बबेरू में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हादसा. पोकलैंड मशीन पर गिरा मकान चालक घायल

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत बांदा जिले के बबेरू कस्बे में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अभियान के दौरान अचानक एक मकान का हिस्सा पोकलैंड मशीन के ऊपर गिर गया, जिससे मशीन चला रहा चालक घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद सीओ सौरभ सिंह और उपजिलाधिकारी ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। तत्परता दिखाते हुए चालक को जेसीबी मशीन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में चालक का उपचार जारी है।

वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना के लिए तहसील प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लापरवाहीपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें गौरवमयी 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायकश्री शुक्ला जी का सम्मान समारोह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें