निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित तिथियां घोषित।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
गौतमबुद्धनगर 07 फरवरी, 2026 मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गौतमबुद्धनगर अतुल कुमार ने सर्वसाधारण को बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है। मा० आयोग द्वारा घोषित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 06.01.2026 से 06.03.2026 तक निर्धारित की गई है। सूचना चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 06.01.2026 से 27.03.2026 तक किया जाएगा। स्वास्थ्य मापदंडों का परीक्षण 03.04.2026 को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10.04.2026 तक किया जाना निर्धारित है।सौजन्य से सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर।












