पुलिस कमिश्नरेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ गाजियाबाद द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना वेव सिटी पुलिस का अपराध के विरुद्ध सशक्त अभियान में स्वाट टीम, क्राईम ब्रान्च के साथ 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार।

पुलिस कमिश्नरेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ गाजियाबाद द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना वेव सिटी पुलिस का अपराध के विरुद्ध सशक्त अभियान में स्वाट टीम, क्राईम ब्रान्च के साथ 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान में 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 03 अदद नाजायज पिस्टल 32 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस मय मैगजीन व 01 काले रंग की स्कॉर्पियों एन गाडी बरामद। पुलिस आयुक्त कमिश्रनेट गाजियाबाद के द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, के नेतृत्व में स्वाट टीम, क्राईम ब्रान्च व थाना वेव सिटी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 06.02.2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना वेव सिटी क्षेत्र से 03 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने में महत्तवपूर्ण सफलता अर्जित की गयी, गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 03 अदद पिस्टल 32 बोर नाजायज, 03 जिन्दा कारतूस मय मैगजीन व एक काले रंग की स्कॉर्पियो एन गाडी बरामद की गयी। अभियुक्तो के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही थाना वेव सिटी से की जा रही है।पूछताछ का विवरण- अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम तीनो लोगो ने यह असलाह (पिस्टल) कुछ समय पहले प्रिन्स निवासी मरियम नगर व गोलू निवासी संजय नगर गाजियाबाद से खरीदी थी पहले भी हम लोग इन लोगो से अस्लाह (पिस्टल, तमंचे) खरीद कर अन्य जगहो पर अच्छे दामो मे बेच चुके है आज भी हम तीनो इन अस्लाह (पिस्टलो) को अच्छे दाम मिलने पर बेचने के लिए गाड़ी से छिपते छिपाते जा रहे थे।

अभियुक्त का नाम व पता

1. ऋषिक त्यागी पुत्र संदीप त्यागी निवासी राज पब्लिक स्कूल के पास गली न0 3 घुकना सिहानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष

2. पवन कुमार पुत्र अवधेश कुमार वर्मा निवासी सैक्टर 34 गांव होशियारपुर थाना गली न० 1 गौतमबुद्ध नगर मूल निवासी गांव मोदीनपुर थाना रामकोट जिला सीतापुर उम्र करीब 26 वर्ष

3. आदित्य राय पुत्र राकेश कुमार राय निवासी म० न0 48 गली न0 2 फातिमा स्कूल के पास सिहानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष

आपराधिक इतिहास – 1. अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना वेव सिटी पर मु0अ0स0 0031/2026 धारा 3/25 आयुध अधि० पंजीकृत है अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

बरामदगी का विवरण-

1. नाजायज देशी पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन 03 अदद व 03 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर

2. गाड़ी स्कॉर्पियों एन रंग काला रजिस्ट्रेशन नम्बर-UP 14 GS 4313

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. स्वाट टीम, क्राईम ब्रान्व पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद

2. थाना वेव सिटी पुलिस टीम पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया