जामिया अहले सुन्नत कादरिया नई मियाँ सोनपुर में वार्षिक परीक्षाएं जारी, बाहरी परीक्षक ले रहे तहरीरी परीक्षा

जामिया अहले सुन्नत कादरिया नई मियाँ सोनपुर में वार्षिक परीक्षाएं जारी, बाहरी परीक्षक ले रहे तहरीरी परीक्षा

संवाददाता: अब्दुल माजिद

बलरामपुर जिले के सोनपुर भाभर स्थित जामिया अहले सुन्नत कादरिया नई मियाँ सोनपुर मदरसे में इन दिनों कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। कई दिनों से चल रही परीक्षा श्रृंखला के तहत आज तहरीरी परीक्षा संपन्न कराई गई। मदरसे की परीक्षा व्यवस्था को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए बाहरी क्षेत्र से परीक्षकों को बुलाया गया है, जो छात्रों की परीक्षा ले रहे हैं। परीक्षा के दौरान मदरसा कमेटी के सदस्यों ने विशेष रुचि लेते हुए छात्रों को अनुशासन के साथ परीक्षा कक्ष में बैठाकर परीक्षा संपन्न कराई। इस अवसर पर परीक्षा हाल में मदरसे के प्रबंधक मौलाना कमरुल्लाह खां, अध्यक्ष रफी मोहम्मद, नाज़िम-ए-तालीमात मौलाना इलियास खां सहित अन्य कमेटी सदस्य मौजूद रहे और पूरी व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
मदरसा प्रशासन ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से कराई जा रही हैं, ताकि छात्रों के शैक्षिक मूल्यांकन को पारदर्शी और बेहतर बनाया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें