विराट कुश्ती दंगल में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शकील अहमद

विराट कुश्ती दंगल में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शकील अहमद, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

संवाददाता.शहंशाह  वार्ड नंबर दो रामनगर से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शकील अहमद ने बिशनपुर टांटनवा में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

विराट कुश्ती दंगल में दूर-दराज़ से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक जुटे। कार्यक्रम के दौरान शकील अहमद ने आयोजकों और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया तथा ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और विरासत का अहम हिस्सा हैं, ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कुश्ती दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति और स्थानीय लोगों ने भी सराहनीय योगदान दिया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें जामिया अहले सुन्नत कादरिया नई मियाँ सोनपुर में वार्षिक परीक्षाएं जारी, बाहरी परीक्षक ले रहे तहरीरी परीक्षा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया