इटवा तहसील में सपा का जोरदार प्रदर्शन, वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप
संवाददाता: किंकर यादव सिद्धार्थनगर। वोटर लिस्ट में कथित धांधली को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में इटवा तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी (SDM) इटवा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया कि यदि किसी भी मतदाता का नाम जबरन वोटर सूची से काटा गया तो इसके खिलाफ व्यापक और भीषण आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला महासचिव कमारुजम्मा साहब, प्रदेश महासचिव बेचई यादव, मनेंद्र मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष इटवा बब्लू खान, कार्यालय प्रभारी अब्दुल लतीफ, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित कमाल अहमद, शाहिद, महेश पाण्डेय, प्रतीक राय, वशिष्ठ पाण्डेय, यार मोहम्मद, मो. सरोज, सुरेश पाण्डेय, एजाज शाह एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सपा नेताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मतदाता अधिकारों के साथ खिलवाड़ हुआ तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
ये भी पढ़ें विराट कुश्ती दंगल में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शकील अहमद












