ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना क्रॉसिंगरिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा अल्प्राजोलम की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।कब्जे से कुल 02 किलो 190 ग्राम अवैधगांजा 160अल्प्राजोलम

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना क्रॉसिंगरिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा अल्प्राजोलम की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।कब्जे से कुल 02 किलो 190 ग्राम अवैधगांजा 160अल्प्राजोलम

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा आदेश अनुसार ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा अल्प्राजोलम की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 02 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा व 160 ग्राम अल्प्राजोलम तथा 1,24,640/- रुपये नगद बरामद।आज दिनांक 08.02.2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले अभियुक्त (1) सोनू पुत्र सुभाष मल्लाह निवासी शनि चौक के पास बिहारीपुरा थाना क्रॉसिग रिपब्लिक गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष (2) दीपक उर्फ भज्जी पुत्र सुभाष मल्लाह निवासी उपरोक्त उम्र करीब 26 वर्ष को जल प्लान्ट के पास नगर निगम की खाली पडी जमीन थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 02 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा व 160 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर व नशीले पदार्थ की बिक्री कर प्राप्त 1.24,640/- रुपये बरामद हुए। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर तत्काल एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्तो के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तो ने पूछताछ करने पर जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोग बिहारीपुरा मे रहते है तथा एक व्यक्ति जिसका हम नाम व पता नही जानते है वह हमे जगह बदल बदल कर नशे का सामान गांजा व अल्प्राजोलम कम दामों पर देता है, जिसकी हम लोग छोटी छोटी पुडिया बनाकर लाल क्वाटर्स, सुदामापुरी व बिहारीपुरा के आस पास रहने वाले गांजा पीने वाले व अल्प्राजोलम का नशा करने वाले लोगों को बेच कर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पत्ता(1) सोनू पुत्र सुभाष मल्लाह निवासी शनि चौक के पास बिहारीपुरा थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद,उम्र करीब 28 वर्ष।(2) दीपक उर्फ भज्जी पुत्र सुभाष मल्लाह निवासी उपरोक्त उम्र करीब 26 वर्ष।बरामदगी का विवरण -02 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा व 160 ग्राम अलप्राजोलम पाउडर तथा बिक्री के 1,24,640/- रुपये। आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्तो के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में एनडीपीएस एक्ट का (01 अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त सोनू उपरोक्त के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद पर 01 अभियोग NDPS ACT के सम्बन्धित कुल 02 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त दीपक उर्फ भज्जी उपरोक्त के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद पर (01 अभियोग, थाना टीलामोड पर । अभियोग थाना विजयनगर पर 02 अभियोग NDPS ACT के सम्बन्धित कुल 05 अभियोग पंजीकृत है।

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया