पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक ने फीता काटकर कल्याण मंडपम का किया उद्घाटन
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । मध्यम व गरीब परिवारों की बेटियां अब सम्मानपूर्वक ब्याही जा सकेंगी मोती सिंह प्रतापगढ़ के नगर पंचायत कोहंडौर के रामापुर वार्ड में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित कल्याण मंडपम (विवाह घर) का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह तथा सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी ने किया।अतिथियों के स्वागत में नीलम तिवारी एवं गुंजन द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद, अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वतंत्र प्रताप सिंह तथा सभासदों ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि किसन सोनी के पुत्र राहुल सोनी गणेश प्रतिमा भेंट कर एवं सी एच सी अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह और रत्नेश पांडे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ दे कर अतिथियों का अभिनंदन किया।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि इस कल्याण मंडपम के निर्माण से नगर व आसपास।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ बाघराय पुलिस की बडी.कारवाई












