नकली दवाई का पुलिस ने किया भंडाफोड़ लिवर 52, स्वॉट टीम ग्रामीण जोन व थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित 05 अभियुक्त गिरफ्तार,

नकली दवाई का पुलिस ने किया भंडाफोड़ लिवर 52, स्वॉट टीम ग्रामीण जोन व थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित 05 अभियुक्त गिरफ्तार,

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कमिश्नरेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में उक्त सम्बन्ध में श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण की द्वारा बताया गया स्वॉट टीम ग्रामीण जोन व थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध दवाईयाँ, 500 रेपर सीट लिव-52 व 1200 वक्कन रंग हरा, 1200 प्लास्टिक की डिब्बी रंग सफेद, 10 पारदर्शी पॉलिथीन में टेबलेट लिय-52 कुल 50000 टेबलेट व 01 बैगनार कार बरामद।दिनाक 3/2/2026 को थाना मुरादनगर पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि अभियुक्त मुकेश कुमार प्रोपराइटर एन पी ट्रेडिंग निवासी आदर्श कॉलोनी मुरादनगर गाजियाबाद द्वारा हिमालय वेलनेस ब्रांड की नकली दवाईयाँ बनाकर जालसाजी पूर्ण दस्तावेजों एवं नकली प्रपत्र फर्जी जीएसटी नंबर, फर्जी औषधि लाइसेंस का उपयोग करते हुए नकली दवाओं का व्यापार करना व क्रेता द्वारा दवाई को नकली बताकर बापस करना तथा नकली दवाईयों परिवहन स्टेशन पर पड़ी हुयी है जिन्हें बाजार में बेचा जा सकता है जिससे जन स्वास्थ एवं सुरक्षा को गभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर पर तत्काल धारा 31(4)/336(3)/340(2)/274/276 बीएनएस व धारा 18(क), 18ख व 27 औषधि एंव प्रसाधन सामग्री अधिनियम व धारा 65 कॉपी राइट एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।तत्पश्चात आज दिनाक 08.02.2026 को स्वॉट टीम ग्रामीण जोन व थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित 05 अभियुक्तों 1 मयंक अग्रवाल पुत्र सतीशचन्द अग्रवाल निवासी तिवड़ा रोड बाग कॉलोनी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 41 वर्ष 2. अनुप गर्ग पुत्र घनश्यामदास गर्ग निवासी बंसाराम पार्क बिन्दापुरम वेस्ट उत्तम नगर दिल्ली उम्र करीब 40 वर्ष 3. तुषार ठाकुर पुत्र ओमदेव सिंह निवासी सुभाषनगर घुधना थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष 4. आकाश ठाकुर पुत्र भूपेन्द्र ठाकुर निवासी दीवान फार्म हिण्डन विहार थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष 5. नितिन त्यागी पुत्र स्व० राजेश्वर त्यागी निवासी करबा वधाना निवाडी गाजियाबाद उम्र करीब 44 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से अवैध दवाईया 500 रेपर सीट लिव-52 व 1200 ढक्कन रंग हरा, 1200 प्लास्टिक की डिब्बी रंग सफेद, 10 पारदर्शी पॉलिथीन में टेबलेट लिव-52 फुल 50000 टेबलेट व 01 बैगनार कार बरामद हुयी। अग्रिन विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में अन्य 06 वांछित अभियुक्तगण की तलाश हेतु टीम लगाकर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।पुछताछ का विवरण-अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम इन डिब्बीयों और ढक्कनों को मेरठ में एकता प्लास्टिक उधोग के मालिक कमालुद्दीन पुत्र स्व० नजरूल हक निवासी जमना नगर थाना लोहिया नगर मेरठ के यहा बनवाते हैं व रेपर प्रिटिंग प्रेस खैरनगर चौपला के पास मुज्जनिल पुत्र तस्लीम निवासी गली न0 10 जाकिर कॉलोनी थाना लोहिया नगर मेरठ व डिब्बी और ढक्कन की डाई बनाने की मशीन डाई नेकर शकील पुत्र अब्दुल सकुर निवासी जमनानगर नवीन मण्डी के द्वारा तैयार की जाती हैं व लिय-52 टेबलेट सोनीपत में सुबको लेबोरेट्रीज से बनवाते हैं। इस सभी माल को एकत्रित करके हम सभी अपने साथी जोनी सिंह पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम जलालाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद व फरमान पुत्र ननुबा निवासी ग्राम जलालाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद के साथ मिलकर तैयार करते थे। जोनी के नाम से मोबाइल के सिम ली हुयी थी जिस सिम से दवाईयों की सप्लाई के लिये मेडीकल फर्म से बात किया करते थे। एनपी ट्रेडिंग के नाम से फर्म थी। इस फर्म का मालिक मुकेश कुमार था। इस दवाई के बिल एनपी ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से बनवाकर बाहर भेजे जाते थे। फरमान जीएसटी की फर्जी विलिंग तैयार कराता था और कम्पनियों को भेजे गये माल का पैसा एनपी ट्रेडिंग कम्पनी के खाते में आता था। जिसे हम बराबर बांट लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण नाम व मता-1.मयंक अग्रवाल पुत्र सतीशचन्द अग्रवाल निवासी तिवड़ा रोड बाग कॉलोनी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 41 वर्ष।2.अनुप गर्ग पुत्र घनश्यामदास गर्ग निवासी बंसाराम पार्क बिन्दापुरम वेस्ट उत्तम नगर दिल्ली उम्र करीब 40 वर्ष।3. तुषार ठाकुर पुत्र ओमदेव सिंह निवासी सुभाषनगर घुचना थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष।4. आकाश ठाकुर पुत्र भूपेन्द्र ठाकुर निवासी दीवान फार्म हिण्डन विहार थाना नन्दान गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष।5. नितिन त्यागी पुत्र स्व० राजेवर त्यागी निवासी कस्बा व थाना निवाडी गाजियाबाद उम्र करीब 44 वर्ष।बरामदगी का विवरण कब्जे से अवैध दवाईयाँ, 500 रेपर सीट लिव-52 व 1200 ढक्कन रंग हरा, 1200 प्लास्टिक की डिब्बी रंग सफेद, 10 पारदर्शी पॉलिथीन में टेबलेट लिब-52 कुल 50000 टेबलेट व 01 बैगनार कार बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना मुरादनगर पर 01 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना मुरादनगर पुलिस टीम।स्वॉट टीम ग्रामीग जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया