राष्ट्रीय गणित दिवस पर पंचशील बालक इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

राष्ट्रीय गणित दिवस पर पंचशील बालक इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 08 फरवरी 2026पंचशील बालक इंटर कॉलेज सेक्टर 91 नोएडा में विगतदिवस राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व जिला विज्ञान क्लब की जिला समन्वयक अर्चना शिरोमणि के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय की ओर से कार्यक्रम की समन्वयक कविता सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में नोएडा के चार विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी एवं पूर्व भारतीय जूडो टीम के कोच रविंद्र दहिया तथा विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूडो एवं एथलेटिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मनीष मान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणितीय मॉडलों का अवलोकन किया। निर्णायक समिति में जी.एन.आई.ओ.टी. के प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार सिंह एवं वंदना कौशिक (गणित शिक्षिका) सम्मिलित रहीं।विद्यार्थियों ने गणित की विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए, जिनके माध्यम से दैनिक जीवन में गणित के व्यावहारिक उपयोग को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर “गणित क्यों आवश्यक है” विषय पर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया गया, जिससे उनमें तार्किक सोच एवं गणित के प्रति रुचि और अधिक विकसित हुई। कार्यक्रम के अंत में परिणाम घोषित किए गए, जिसमें मंथन स्कूल की छात्रा दिव्या सिंह द्वारा प्रस्तुत मैथ क्वेस्ट मॉडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्र अर्णव गुप्ता को मिला, जिनके मॉडल में गणित के इतिहास को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया था। तृतीय स्थान जे.पी. स्कूल के छात्र विशाल सिंह के मॉडल ने प्राप्त किया, जो कोणों के प्रकार एवं समानांतर रेखाओं पर आधारित था, जबकि डायमंड पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशु एवं आदित्य को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमेश कुमार (वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज – WASME) एवं मनीषा श्रीवास्तव (ए.आर.पी., शिक्षा विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नवाचार, विश्लेषण क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और गणित के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करती हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिकाएँ नीलम रानी, सोनी सिंह, ऋचा एवं शकीला की अत्यंत सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया