आज 08.02.2026 में पीडीए समाज को वोट के अधिकार से वंचित कर देना चाहती है भाजपा: अखिलेश कटियार

आज 08.02.2026 में पीडीए समाज को वोट के अधिकार से वंचित कर देना चाहती है भाजपा: अखिलेश कटियार

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जनपद फर्रुखाबाद के पीडीए प्रहरी श्री अखिलेश कटियार ने आज अमृतपुर विधानसभा के अमलैया आसानंद एवं खिनमिनी में पीडीए पंचायत/ प्रशिक्षण शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं एवं बूथ पदाधिकारियों से मुलाकात कर SIR प्रक्रिया में उन्हें आ रही परेशानियों को जाना, तथा किस प्रकार बूथों पर भाजपा साजिशन फर्जी तरीके से फॉर्म 7 भरकर थोक के भाव में पीडीए वोटों को कटवाने की साजिश कर रही है इस बात पर भी चर्चा हुई।
पार्टी के जिला सचिव/प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां और विचारधारा लोकतंत्र और संविधान की धुर विरोधी हैं। वो जनमत का हरण करके देश पर कब्जा किए रहना चाहते हैं। इस SIR प्रक्रिया में खुलेआम लोकतंत्र का चीर हरण हो रहा है, फर्जी तरीके से पीडीए समाज और खासकर यादव और मुस्लिम बूथों को टार्गेट करके वोट कटवाने की साजिश की जा रही है, भाजपा कार्यालय से प्रिंटिड फॉर्म कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग और सरकार अगर निष्पक्ष तरीके से इस अभियान को निपटना चाहती है तो फर्जी फॉर्म भरने बालों के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद कार्यवाही क्यों नहीं करती। आप सभी को और सभी मतदाताओं को सजग रहकर अपने वोट की रक्षा करनी होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नवरंग सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा साजिद अली, जिलाध्यक्ष सालोवा अनुराग यादव, जिला सचिव वी के गंगवार, कल्लू चतुर्वेदी, संजय राजपूत, आदेश यादव, बंटी यादव, मुनीम खां, अभय यादव, अजीत गंगवार, अरविंद यादव आदि पदाधिकारी, तथा बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(भवदीय
राधेश्याम सविता
जिला प्रवक्ता/सचिव
समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद)

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया