प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: पूर्व प्रमुख श्यामू ओझा की फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

प्रतापगढ़: क्षेत्रीय दौरे पर निकले पूर्व प्रमुख पूर्णांशु ओझा उर्फ श्यामू की फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

संवाददाता रोहित वर्मा प्रतापगढ़: जिले के लीलापुर क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब क्षेत्रीय दौरे पर निकले पूर्व प्रमुख पूर्णांशु ओझा उर्फ श्यामू की फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में श्यामू ओझा सुरक्षित बच गए हैं, जबकि उनके साथ मौजूद कुछ सहयोगियों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना लीलापुर इलाके में हुई, जब श्यामू ओझा क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे। फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

श्यामू ओझा, पूर्व मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा के पुत्र हैं और जिले में एक सक्रिय राजनीतिक चेहरा माने जाते हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और टीम की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

फिलहाल श्यामू ओझा लालगंज स्थित अपने आवास पर सुरक्षित पहुंच चुके हैं और उनकी हालत सामान्य है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही समर्थकों और जानने वालों में चिंता की लहर दौड़ गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस ने वाहन को मौके से हटवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें शिक्षा में पिछड़ापन, शराब में अव्वल — छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस का तीखा हमला

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया