अल जफीरा नूर ने डॉ कलाम साइंटिस्ट परीक्षा में कर्नाटक में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बहराइच और यूपी का नाम किया रोशन

अल जफीरा नूर ने डॉ कलाम साइंटिस्ट परीक्षा में कर्नाटक में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बहराइच और यूपी का नाम किया रोशन

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बहराइच

शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी एवं सेवंथ डे इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा अल जफीरा नूर ने डॉ कलाम जूनियर साइंटिस्ट परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि डॉ कलाम जूनियर साइंटिस्ट परीक्षा की अंतिम परीक्षा दिल्ली स्थित शाहीन एकेडमी में आयोजित हुई।चार चरणों में आयोजित इस परीक्षा में 6 देशों- कतर,दुबई,सऊदी अरब,बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के छात्र सहित भारत के तीन लाख 30 हजार छात्र शामिल हुए थेl अंत में इस परीक्षा में 6 देश के केवल 25 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। जिसमें अल जफीरा नूर को छठा स्थान प्राप्त हुआ।उत्तर प्रदेश से इस परीक्षा में दो छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।जिसमें से एक बहराइच निवासी अल जफीरा नूर व दूसरा पदक अलीगढ़ को मिला है। अल जफीरा नूर के पिता जावेद आलम ने बताया कि उनकी बेटी को शाहीन एकेडमी के मुख्यालय कर्नाटक में संस्था के डायरेक्टर डॉक्टर अब्दुल कदीर द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।मालूम हो कि इससे पहले अल जफीरा नूर ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संचालित जिला विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था तथा इंटरनेशनल स्पेस ओलंपियाड- 2024 के तीन चरणों की परीक्षा को भी उत्तर किया थाlअल जाफिरा नूर को स्वर्ण पदक प्राप्त होने पर उनके परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं कई सामाजिक संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया