मदरसा नूरिया ऐनी कैसरगंज में हज यात्रियों को भव्य टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कैंप का आयोजन

मदरसा नूरिया ऐनी कैसरगंज में हज यात्रियों को भव्य टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कैंप का आयोजन

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बहराइच केसरगंज

बहराइच कैसरगंज और आसपास के इलाक़ों के हज यात्रियों के लिए हज 2026 पर जाने वाले हुज्जाज-ए-किराम की सहूलियत और बेहतर तैयारी को ध्यान में रखते हुए मदरसा नूरिया ऐनी, कैसरगंज में एक भव्य हज टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कैंप दिनांक 09 फ़रवरी 2026, सोमवार को आयोजित होगा। कैंप में हज यात्रा पर जाने वाले सभी हाजियों को सरकार द्वारा निर्धारित अनिवार्य टीकाकरण कराया जाएगा, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित और स्वास्थ्य की दृष्टि से पूर्ण रूप से संरक्षित रहे। इसके साथ-साथ अनुभवी उलेमा-ए-किराम एवं प्रशिक्षकों द्वारा हज के अरकान, अहकाम, सफ़र की तैयारियाँ, मीना-अराफ़ात-मुज़्दलिफ़ा की अदायगी, एहराम, तवाफ़, सई और कुर्बानी से संबंधित विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा आयोजकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हाजियों को हज की हर अहम जानकारी से अवगत कराना है, ताकि वे पवित्र भूमि में किसी भी प्रकार की परेशानी या भ्रम का शिकार न हों और पूरे इत्मीनान के साथ इबादत अदा कर सकें। कैंप के आयोजकों व प्रबंधन की ओर से तमाम हुज्जाज-ए-किराम से खास अपील की गई है कि वे समय से पहले पहुंचकर बड़ी संख्या में इस कैंप में शिरकत करें और टीकाकरण के साथ-साथ प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं।यह कैंप हाजियों की सेहत, सुरक्षा और हज की मुकम्मल तैयारी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
स्थान: मदरसा नूरिया ऐनी, कैसरगंज
तारीख़: 09 फ़रवरी 2026 सोमवार
क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर हाजियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में हुज्जाज के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें