ज्योतिका आरोग्य धाम में लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत के बाद प्रसूता ने भी तोड़ा दम

ज्योतिका आरोग्य धाम में लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत के बाद प्रसूता ने भी तोड़ा दम

संवादाता:पंकज मिश्रा  मैनपुरी — शहर के ज्योतिका आरोग्य धाम अस्पताल पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। यहां प्रसव के दौरान पहले नवजात बच्चे की मौत हो गई, जबकि कुछ ही देर बाद प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड की रहने वाली थी। परिजन उसे प्रसव के लिए ज्योतिका आरोग्य धाम लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर पूनम पाठक की देखरेख में डिलीवरी कराई जा रही थी। आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई, जिसके चलते नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर प्रसूता को भी समुचित इलाज नहीं मिल सका और कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी उक्त अस्पताल में कई प्रसूताओं की मौत हो चुकी है, लेकिन हर बार मामले को दबा दिया गया। पीड़ित परिवार ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें जलेसर में सीसी सड़क निर्माण से पहले सख्त निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: मुकेश यादव

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया