ताप्ती परिसर 1 बीएचके 2 बीएचके में स्वस्थ सेवाएं बंद, बसे बंद होने से कनेक्टिविटी नहीं। रहवासियों को नहीं मिल रहा है सेवाओं का लाभ।
संवाददाता…. संतोष यादव ।
इंदौर. प्रधानमंत्री आवास योजना ताप्ती परिसर यहां पर अभी तक कोई भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ यहां के निवासियों को नहीं मिल पा रहा है स्वास्थ्य सेवाएं चालू हो। स्कूल के बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल नहीं है। आने-जाने में रहवासियों को बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, आवागमन की कोई सुविधा नहीं है, यहां पर बस सुविधा प्रारंभ हो। विवादों की दृष्टि से पुलिस चौकी नहीं है वाद-विवाद यहां होते रहते हैं। किसी प्रकार का कोई कम्युनिटी हाल यहां नहीं है, समाजसेवी पूर्व राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग संरक्षण प्रदेश सचिव श्री राजेश अग्रवाल जी द्वारा बताया गया की अब तक जो भी निर्माण हुआ है यहां पर उसका रहवासी लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए रहवासियों से प्रशासन जमा करवा चुका है। श्री अग्रवाल जी ने बताया अभी हाल ही में मेरी क्षेत्रीय विधायक मधुकर वर्मा जी से महापौर महोदय से एवं जिला परिषद कलेक्टर महोदय से भी मुलाकात हुई है यहां की मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण होगा ऐसा आश्वासन वहां से दिया गया है।












