जलेसर में सीसी सड़क निर्माण से पहले सख्त निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: मुकेश यादव

जलेसर में सीसी सड़क निर्माण से पहले सख्त निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: मुकेश यादव

जिला संवादाता काव्यांश रावत जलेसर | जलेसर–सादाबाद मार्ग स्थित महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तावित सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं बीएसपी व किसान क्रांति दल के वरिष्ठ नेता मुकेश यादव ने सख्त रुख अपनाया है। निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदार को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुकेश यादव ने स्पष्ट किया कि सड़क की सीसी ऊंचाई मानकों के अनुरूप रखी जाए, जिससे वर्षा का पानी सीधे नालों में प्रवाहित हो सके और भविष्य में व्यापारियों व दुकानदारों को जलभराव की समस्या न झेलनी पड़े। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की घटिया सामग्री का प्रयोग न किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि सड़क उच्च गुणवत्ता के मानकों पर तैयार हो, ताकि वह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे और जल्द टूट-फूट की शिकायत न आए। अंत में मुकेश यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म 15 वर्षीय किशोर पर केस दर्ज बाल सुधार गृह भेजा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें