आंधी में चिलर प्लांट की टीन शेड गिरने से दो लोगों की गयी जान

आंधी में चिलर प्लांट की टीन शेड गिरने से दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवादाता / काव्यांश रावत

जनपद एटा / उत्तर प्रदेश

एटा: बीती देर रात आई तेज आंधी ने एक बड़ा हादसा ला दिया। थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला लोधा गांव में बने चिलर प्लांट पर टीन शेड गिरने से 35 वर्षीय प्लांट मालिक और 45 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रात में प्लांट के भीतर टीन शेड के नीचे ही सो रहे थे। तेज आंधी के चलते टीन शेड अचानक ढह गया, जिससे दोनों उसके नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन को खबर दी गई, जिसके बाद एसडीएम जलेसर भावना विमल और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

ये भी पढ़ें बच्चों को सेल्फ डिफेंस सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों सिखाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें