साइबर सेल प्रतापगढ़ की तत्परता से 02 पीड़ितों को ₹2,53,000/- की ठगी गई राशि वापस कराई गई

साइबर सेल प्रतापगढ़ की तत्परता से 02 पीड़ितों को ₹2,53,000/- की ठगी गई राशि वापस कराई गई 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ  पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन व नोडल अधिकारी साइबर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय ,सहायक नोडल अधिकारी साइबर क्षेत्राधिकारी नगर महोदय प्रतापगढ़ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु एनसीआरपी पोर्टल पर पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जाँच के अनुक्रम में साइबर सेल जनपद प्रतापगढ़ की टीम द्वारा त्वरित एवं सार्थक प्रयास करते हुए शिकायतकर्ताओं की धोखाधड़ी से आहरित धनराशि उनके खाते में पुनः वापस कराई गई।धनराशि प्राप्त होने के उपरांत शिकायतकर्ता द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों एवं साइबर सेल प्रतापगढ़ की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

पीड़ितों के खाते में वापस कराये गये धनराशि का विवरण इस प्रकार है

कुल वापस कराई गई राशि: ₹ 2,53,000/-

ठगी के तरीके: यूपीआई द्वारा ठगी

जनसामान्य के लिए प्रतापगढ़ पुलिस की अपील:

1. सार्वजनिक Wi-Fi (Public Wi-Fi) पर बैंकिंग, UPI या किसी भी संवेदनशील लॉगिन का उपयोग करने से बचें।

2. अपने सभी महत्वपूर्ण अकाउंट (ईमेल, सोशल मीडिया, बैंक आदि) में Two-Factor Authentication (2FA) अवश्य चालू रखें।

3. मोबाइल या कंप्यूटर में केवल अधिकृत (Official) ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें, थर्ड-पार्टी APK से बचें।

4. किसी भी स्क्रीन-शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप (जैसे AnyDesk, TeamViewer) को अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करें।

5. बैंक या किसी सेवा का कस्टमर केयर नंबर केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें, Google सर्च पर दिखने वाले फर्जी नंबरों से सावधान रहें।

6. समय-समय पर अपने सभी अकाउंट के पासवर्ड बदलते रहें और एक ही पासवर्ड कई जगह उपयोग न करें।

7. संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर घबराएँ नहीं और कोई भी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें।

8. अपने मोबाइल में ऐप परमिशन (Permissions) की नियमित जाँच करें और अनावश्यक एक्सेस (Contacts, SMS, Storage आदि) हटाएँ।

9. किसी भी QR कोड को स्कैन करने से पहले उसकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करें; पैसा प्राप्त करने के लिए QR कोड स्कैन करने की आवश्यकता नहीं होती, ऐसे संदेशों से सावधान रहें।

10. इस प्रकार की कोई भी घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट(cybercrime.gov.in) पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

डिजिटल जीवन में समझदारी अपनाएँ।

सोच-समझकर किया गया हर क्लिक, आपको साइबर खतरे से सुरक्षित रखता है।”जनपदीय साइबर सेल टीम , प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में नहर से मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें