पूर्व प्रधान के निधन पर कुंवर शिवराज प्रताप सिंह (बड़े राजा) ने जताई संवेदना
अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लॉक के कोटा भवानीगंज गांव की पूर्व प्रधान रानी शुक्ला, पत्नी लवकुश शुक्ला, का बीते दिनों बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।रविवार की शाम जनसत्ता दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के बड़े पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह (बड़े राजा) मृतक पूर्व प्रधान के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह ‘पंकज’, पूर्व प्रधान लवकुश शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला, सुयश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें फार्मर रजिस्ट्री संतृप्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत अठैसा में शिविर आयोजित












