फार्मर रजिस्ट्री संतृप्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत अठैसा में शिविर आयोजित

फार्मर रजिस्ट्री संतृप्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत अठैसा में शिविर आयोजित

अवधेश चंद्र पांडेय 

कुंडा/प्रतापगढ़। फार्मर रजिस्ट्री संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत अठैसा में कोटेदार श्री रतिराम यादव के यहां शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी इंद्रेश कुमार वर्मा ने बताया कि विकासखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में व्यापक स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सेल्फ मोड, सहायक मोड, अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र अथवा कृषि, राजस्व व पंचायत विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों के सहयोग से अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें।उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अथवा आधार से खतौनी का जुड़ना अब अनिवार्य कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान अपने नजदीकी निवेश केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।शिविर में खंड तकनीकी प्रबंधक प्रमोद मिश्रा, सहायक तकनीकी प्रबंधक अश्विनी प्रसाद, क्षेत्रीय लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी सहित करन विमल कुमार, आलोक यादव, राजू यादव, नन्हेलाल, रामभरोष, कमलेश, दिनेश एवं राजकुमार मौजूद रहे।मौके पर कुल 25 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराई गई।

ये भी पढ़ें ईंट भट्ठे की पसार में खेल रही बच्ची पर चढ़ा ट्रैक्टर, दर्दनाक मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें