ईंट भट्ठे की पसार में खेल रही बच्ची पर चढ़ा ट्रैक्टर, दर्दनाक मौत

ईंट भट्ठे की पसार में खेल रही बच्ची पर चढ़ा ट्रैक्टर, दर्दनाक मौत

अवधेश चंद्र पांडेय 

कुंडा/प्रतापगढ़।ईंट भट्ठे की पसार में खेल रही एक मासूम बच्ची पर ट्रैक्टर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्ची की मौत हो जाने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।शाहजहांपुर जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के रखिया बुजुर्ग गांव का रहने वाला महेश कुमार परिवार के साथ जयचन्दपुर गांव में ईंट भट्ठे की पसार में ईंट पथाई करता है। सोमवार की शाम महेश की पुत्री रागिनी (3 वर्ष) पसार के पास खेल रही थी, तभी अचानक ट्रैक्टर चालक पथाई की मिट्टी गिराने आ रहा था। लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने से ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने ईंट भट्ठों पर सुरक्षा इंतजाम न होने और भारी वाहनों की लापरवाह आवाजाही पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में एसओ संग्रामगढ़ मनोज तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें बाबागंज ब्लॉक के राम सेवक इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें