दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क एक साल से गड्ढे में तब्दील
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ। 17 किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, यात्रियों को हो रही परेशानी शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा नहीं कराया गया मरम्मत। एक साल से सड़क पूरी तरह से टूट गई है पट्टी से सुल्तानपुर सीमा तक सड़क मरम्मत के इंतजार में सरकार के दावे व वादे धरातल के बजाय सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गया है। पट्टी तहसील मुख्यालय से चांदा सुल्तानपुर जाने वाली सड़क पर चलना मुश्किल ही नहीं बल्कि जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी सड़क जस की तस बनी हुई है। पट्टी से उपाध्याय पुर, नारंगपुर ,मुजाही, सैफाबाद, गुलाल पुर जो सुल्तानपुर जिले की सीमा तक लगभग 17 किलोमीटर सड़क आज भी मरम्मत के अभाव में जर्जर व पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। नारंग पुर गांव के राना सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल व पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र लिखकर सड़क मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की थी लेकिन छः महीने में विभाग ने महज एक किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई उसके बाद सड़क पर काम नही किया गया। हालत यह है कि प्रतिदिन गड्डे की वजह से सड़क दुघर्टना भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार व विभाग की उपेक्षा का शिकार आसपास के लोगों को होना पड़ रहा है। उपाध्याय पुर गांव के राज मणि तिवारी ने बताया कि सड़क की मरम्मत कार्य को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नही हुई। जनपद मुख्यालय से पट्टी चांदा के रास्ते टांडा कांदी पुर दोस्त पुर अम्बेडकर नगर जनपद के साथ अन्य जिलों को जोड़ने वाली सड़क सालों से मरम्मत के अभाव में और भी बदल और जर्जर हो गई है। स्थानीय लोगों में बहुत रोष है सतीश सिंह जय प्रकाश सिंह मनीष सिंह संजय सिंह कल्लू तिवारी डब्बू तिवारी विनोद सिंह गोल्डी प्रधान सुनील सिंह रिंकू सिंह किंग सिंह प्रेम तिवारी उमेश तिवारी योद्धा यादव रामाशंकर यादव राजेश यादव केशरी गौतम।
ये भी पढ़ें एटा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित












