जिला पंचायत सदस्य पति को धमकी मामले में बाघराय पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाददाता अमित शुक्ला
पूर्व से लगे खड़ंजे पर जिला पंचायत से बन रही आरसीसी सड़क में किया गया अवरोध उत्पन्न…., व ठेकेदार को भी दी गई गाली…जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल।जिला पंचायत सदस्य के पति की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा तो ठेकेदार अतुल सिंह राणा ने जिले के कप्तान साहब को दिया है तहरीर…जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी सदर कर रहे हैं जांच बताते चलें कि बाघराय थाना क्षेत्र के रोर ग्रामसभा में पूर्व से लगे खड़ंजे पर आर सी सी सड़क निर्माण के विवाद ने पकड़ा तूल….,जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की जिला पंचायत सदस्य बिट्टन देवी के पति राम कैलाश सरोज “ढनगू”ने आरोप लगाया कि 8 फरवरी 2026 को शाम करीब छः बजे उनके दरवाजे पर बन रही सड़क को लेकर गांव के ही संतोष पांडेय शशि पांडेय और निशांत पांडेय ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए दी जान से मारने की धमकी तहरीर के अनुसार आरोपितों में शशि पांडेय जो मिर्जापुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और उनकी पत्नी प्रधान है,अक्सर छुट्टी लेकर गांव में करते हैं राजनीति,और विकासकार्यों में पैदा करते हैं बाधा,पीड़ित के अनुसार उक्त लोग सोशल मीडिया पर अभद्र व धमकी भरे पोस्ट कर रहे हैं जिसका भी साक्ष्य उनके पास है मौजूद प्रकरण में पीड़ित की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने तहरीर के आधार पर एस सी एस टी समेत अन्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा पीड़ित के अनुसार इस घटना से उसका परिवार डरा व सहमा हुआ है।मामले में बाघराय पुलिस मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं पर बारीकी से कर रही है जांच. हालांकि मामले के बाबत प्रधान प्रतिनिधि रोर संतोष पांडेय का कहना है कि जहां तक खड़ंजा लगा है वहां तक सड़क निर्माण में मुझे कोई आपत्ति नहीं है…लेकिन उसके आगे तक सड़क बनाई जा रही है,वहां आपत्ति है,प्रधान प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व से लगे खड़ंजे के बाद उनकी भूमिधरी है,लेखपाल कानूनगो की मौजूदगी में नाप करवाकर आगे का निर्माण करवाया जा सकता है।लेकिन यहां पर अगले पक्ष की तरफ से भी गालियां व अभद्रता की गई है।












