पट्टी सीएचसी में डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप, इंजेक्शन के बाद बच्ची बेहोश

पट्टी सीएचसी में डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप, इंजेक्शन के बाद बच्ची बेहोश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ पट्टी सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पट्टी नगर निवासी सतीश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि आज सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे वह अपनी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे थे।पीड़ित पिता का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर राकेश ने न तो बच्ची की स्थिति का समुचित परीक्षण किया और न ही उसका बीपी जांचा। बिना आवश्यक जांच के ही इंजेक्शन लगवा दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।सतीश श्रीवास्तव का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की हालत बेहद नाजुक हो गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

ये भी पढ़ें जिला पंचायत सदस्य पति को धमकी मामले में बाघराय पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal