शांति व्यवस्था भंग करने व पतंग विवाद से उपजी आगजनी की घटना में थाना आसपुर देवसरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, वांछित 01 अभियुक्ता गिरफ्तार-
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी निवासी ग्राम भाटीखुर्द थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 09.02.2026 को पतंग बोरी में फँसने को लेकर हुए विवाद में विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर वादी व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई, बीच-बचाव के दौरान वादी का मड़हा जला दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 28/26 धारा 115 (2)/352/351 (3)/3 (5)/326 (G) बी.एन.एस. बनाम 05 नामजद व 4-5 व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सचिन कुमार मय हमराह हे0का0 पवन नायक, का0 अरविन्द कुमार व म0आ0 आरती मौर्या द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 28/26 धारा 115 (2)/352/351 (3)/3 (5)/326 (G) बी.एन.एस. थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्ता,1.फूलजहाँ पत्नी हासिम निवासी ग्राम भाटीखुर्द थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत दयालगंज नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
01.फूलजहाँ पत्नी हासिम निवासी ग्राम भाटीखुर्द थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 सचिन कुमार मय हमराह हे0का0 पवन नायक, का0 अरविन्द कुमार व म0आ0 आरती मौर्या थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़।
ये भी पढ़ें तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल ।












