तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल ।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में फ़तनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर बाज़ार में मंगलवार को बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि हादसे में साइकिल सवार लालजी पटेल निवासी गोसेपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि आपको बता दें कि घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्ध को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी किया गया। इसके अलावा इसकी सूचना मिलने पर फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी । इसके साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जाएंगी इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्यवाही और मानवीय पहल की सराहना की।












