स्कूल की खबर चलाना पत्रकार को पड़ा भारी, गुरुजी ने दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी!
क्या अब सच्चाई दिखाना गुनाह बन गया है?
क्या गलत करने वाला सम्मानित और उजागर करने वाला अपराधी?
संवाददाता महेश शुक्ला. प्रतापगढ़ जनपद के विकासखंड बिहार अंतर्गत ग्राम सभा टेकी पट्टी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने निष्पक्ष पत्रकारिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय से जुड़ी शिकायत पर जब पत्रकार अंकुश यादव मौके पर पहुंचे, तो विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र मिश्रा ने इसे अपनी “शान के खिलाफ” मान लिया।
आरोप है कि उन्होंने फोन कर पत्रकार को “हाथ-पैर तोड़ देने” की धमकी दी।
यह शिकायत विद्यालय के पूर्व प्रधान पति द्वारा की गई थी।
थाने में तहरीर, पुलिस हरकत में
पत्रकार अंकुश यादव ने थाना बाघराय में लिखित तहरीर दी।
तहरीर मिलते ही थानाध्यक्ष ने पत्रकार को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है।
बड़ा सवाल
क्या अब सच लिखना अपराध है?
क्या अब गलती उजागर करना गुनाह बन जाएगा












