महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बेलखरनाथ धाम मंदिर का निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आज अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के साथ बेलखरनाथ धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल एवं सीसीटीवी व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया।इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ जिला अस्पताल के सामने बड़ा फर्जीवाड़ा, एडवांस अल्ट्रासाउंड सवालों के घेरे मे












