प्रतापगढ़ जिला अस्पताल के सामने बड़ा फर्जीवाड़ा, एडवांस अल्ट्रासाउंड सवालों के घेरे मे
शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही इलाज के नाम पर अल्ट्रासाउंड मे खुलेआम लूट और फर्जी अल्ट्रासाउंड पूरे प्रकरण मे डॉक्टर की भूमिका संदिग्ध पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने आरोप लगाते हुए बताया की वह अपने माता जी का इलाज कराने के लिए डॉक्टर (के.के तिवारी) के पास दिखाने गए किन्तु डाक्टर ने अपने निजी लाभ के लिए एडवांस अल्ट्रासाउंड पर भेज दिया और बोले कि वही सबसे विश्वासनीय रिपोर्ट मिलती है क्रांतिकारी जी द्वारा शिकायती पत्र मे बताया गया कि जो एडवांस अल्ट्रासाउंड द्वारा रिपोर्ट दी गई उसमे पित्याशय का अस्तित्व ही गायब बताया गया।रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर ने बिना मरीज के परिक्षण के वृद्ध महिला मरीज को स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया अस्पताल प्रयागराज द्वारा उक्त प्रतापगढ़ की रिपोर्ट को पूरी तरह गलत व अवैज्ञानिक बताया गया और पुनः जाँच कराने के लिए कहा गया फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर, लापरवाही व कमीशन खोरी के चक्कर मे वृद्ध महिला मरीज व उनके परिजन को अनावश्यक मानसिक, शारीरिक व आर्थिक पीड़ा झेलनी पड़ी पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने मुख्य चित्साधिकारी प्रतापगढ़ से शिकायती पत्र के माध्यम से डॉक्टर व जांच सेंटर पर कठोर कार्यवाही की मांग की बड़ा सवाल आखिर जिला अस्पताल के सामने संचालित हो रहे एडवांस अल्ट्रासाउंड पर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही,किसके सह पर संचालित हो रहे है ऐसे अल्ट्रासाउंड केंद्र क्या इन केंद्रों की कभी हुई है जाँच पड़ताल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ












