प्रतापगढ़ सीडीओ डॉ दिव्यामिश्रा ने ब्लाक सण्डवा चन्द्रिका कार्यालय का किया निरीक्षण
संवाददाता अमित शुक्ला
सीडीओ डॉ दिव्या मिश्रा ने ब्लॉक सांडवा चंद्रिका कार्यालय का निरिक्षण किया तीन दिन में शिकायत निस्तारण के निर्देश, योजनाओं में अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई-सीडीओ मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने विकास खण्ड सण्डवा चन्द्रिका का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। सीडीओ ने सर्वप्रथम विकास खण्ड कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विकास खण्ड परिसर में एक नवीन सामुदायिक शौचालय के निर्माण तथा ग्रीष्म ऋतु से पूर्व कार्यालय परिसर में आने वाले नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आरओ मशीन स्थापित कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात मनरेगा, आवास योजना एवं स्थापना पटल सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया। संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं से जुड़ी पत्रावलियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करते हुए सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने जन सूचना रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर, कैश बुक एवं ग्रांट रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने शासनद्वारा उपलब्ध कराई गई चेकलिस्ट के अनुसार सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्णपारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तीन कार्य दिवस के भीतर सुनिश्चित किया जाए। ग्राम स्तर पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए तथा लाभार्थी चयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जानेपर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए सीडीओ डॉ दिव्या मिश्रा के औचक निरीक्षण से विकासखंड सांडवा चंद्रिका ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारियों में मचा हडकंप।
ये भी पढ़ें भूतपूर्व सैनिकों/आश्रितों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जाये-एडीएम












