रानीगंज के शिवगढ़ विकास के सभागार में हुआ विधिक सेवा शिविर का आयोजन

रानीगंज के शिवगढ़ विकास के सभागार में हुआ विधिक सेवा शिविर का आयोजन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । “आम लोगों को विधिक रूप से शसक्त बनाना विधिक साक्षरता शिविर का उद्देश्य-सिविल जज सी डिवीजन“ दिनांक 11 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के तत्वावधान में विकास खंड शिवगढ़ सभागार में विधिक साक्षरता एवम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन शांभवी द्वितीय का खंड विकास अधिकारी संजय नारायण झा द्वारा बुके भेंट कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि संविधान में अनुच्छेद 39 में सभी को न्याय का अधिकार प्राप्त है अशिक्षा जागरूकता की कमी या आर्थिक कारण से कोई भी महिला दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक पिछड़े अनुसूचित जाति जनजाति व समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रह सकता उसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण में निःशुल्क न्याय की व्यवस्था की गई है । प्रत्येक तहसील में लीगल एड क्लीनिक पर नियुक्त स्वयंसेवक के माध्यम से प्राप्त समस्या का समाधान प्राधिकरण द्वारा किया जाता है कोई भी पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान हेतु सीधे प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं लोक अदालत में सुलह समझौते के माध्यम से बैंक बीमा विद्युत एमवी एक्ट वैवाहिक विवाद का निपटारा करा सकते हैं या टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में उपस्थित तहसीलदार रानीगंज अजय संतोषी ने तहसील स्तर पर होने वाली जनसुनवाई की जानकारी प्रदान की। मिशन शक्ति प्रभारी थाना रानीगंज सारिका शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा स्वावलम्बन व सशक्तिकरण साइबर क्राइम सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर जानकारी दी। सीएचसी रानीगंज की डॉ सुषमा ने सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। जिला प्रोवेशन विभाग की जिला समन्वयक जया यादव ने बाल सेवा योजना कन्या सुमंगला विधवा पेंशन योजना की पात्रता व लाभ के बारे में बताया। पराविधिक स्वयंसेवक दिनेश कुमार मिश्र ने नशामुक्ति दैवीय आपदा सहायता घरेलू हिंसा मानव तस्करी विषय पर अपनी बात रखी। पराविधिक स्वयंसेवक महेंद्र कुमार त्रिपाठी सुरेंद्र सरोज प्रीति दूबे ने भी लोगो को जानकारी दी शिविर का संचालन पराविधिक स्वयंसेवक अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक अवधेश चौधरी, राजेश त्रिपाठी, सर्वेश दूबे, जितेंद्र कुमार, गिरीश पांडेय, सुनील मिश्रा, विशाल त्रिपाठी, वंदना शुक्ला, सरिता मौर्य, श्रद्धा त्रिपाठी, बीएमएम विपिन मिश्रा, आंगनवाड़ी आशा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ब्लॉक के कर्मचारी सफाई कर्मी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें भयहरण नाथ धाम मेें प्रशासनिक बैठक आज , नगर पंचायत चलायेगा विशेष स्वच्छता अभियान 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें