भयहरण नाथ धाम मेें प्रशासनिक बैठक आज , नगर पंचायत चलायेगा विशेष स्वच्छता अभियान
अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ. प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में 26 वें महाकाल महोत्सव व महाशिवरात्रि के संदर्भ में प्रशासनिक बैठक 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे से होगी. बैठक में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत के प्रतिनिधि व प्रबन्ध समिति व मंदिर मेला समिति के सदस्य व पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे. वहीं नगर पंचायत द्वारा अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे धाम परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. यह जानकारी देते हुए महासचिव समाज शेखर ने बताया की भयहरण नाथ धाम में उक्त बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेगा. बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता, मजिस्ट्रेट बालेंदु शेखर, अध्यक्ष नगर पंचायत अशोक कुमार यादव मुन्ना, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रदीप मिश्र सहित, थानाध्यक्ष जेठवारा सत्यार्थ व चौकी इंचार्ज राजीव वर्मा, धाम के अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, महासचिव समाज शेखर, मुख्य मंदिर के पुजारी भोला नाथ सहित संबंधित पदाधिकारी गण प्रतिभाग करेंगे. कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र को बैठक की व्यवस्था के निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें भानेपुर–तिवारीपुर में शंकराचार्य का कार्यक्रम निरस्त: आयोजक परिवार ने जताई कड़ी नाराजगी












