भानेपुर तिवारीपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भानेपुर तिवारीपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । एसडीएम विकासधर दुबे की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन और हुआ विशेष पट्टी क्षेत्र के भानेपुर तिवारीपुर में गाना मिश्र परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पावन कथा के रसपान का भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण श्रवण किया।कथा श्रवण के इस पुण्य अवसर पर पट्टी क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार निवासी एसडीएम विकासधर दुबे की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन और भी विशेष बन गया। पट्टी क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति भानेपुर तिवारीपुर राम जग मिश्रा के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भजन-कीर्तन में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है। श्रद्धालुओं ने गाना मिश्र परिवार के इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें रुक्मिणी विवाह पर झूम उठा तिवारी महमदपुर,भक्ति रस में डूबा पूरा गांव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें