हसनगंज में ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला

हसनगंज में ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला, प्रधान पति ने चचेरे भाइयों को दिखाया मजदूर

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत :उन्नाव जनपद के हसनगंज विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान पति ने अपने ही चचेरे भाइयों को मजदूर दर्शाकर उनके खातों में लाखों रुपये का भुगतान करवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, जिन लोगों को मजदूर दिखाकर भुगतान किया गया, वे वास्तव में अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें से कोई ठेकेदारी करता है तो कोई मेडिकल स्टोर का संचालक है। इसके बावजूद सरकारी अभिलेखों में इन्हें मनरेगा सहित अन्य कार्यों में मजदूरी करते हुए दर्शाया गया और उनके खातों में बड़ी धनराशि ट्रांसफर कर दी गई।


चौंकाने वाली बात यह है कि भुगतान करने वाले पंचायत सचिव को भी इन तथाकथित मजदूरों की वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं थी, फिर भी लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। मामले के उजागर होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
शिकायत मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच कराने और दोषियों से रिकवरी कराने का भरोसा दिया है। अधिकारी का कहना है कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पूरा मामला विकास खंड हसनगंज की एक ग्राम पंचायत से जुड़ा हुआ है, जहां अब जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

एटा की लीकेज पानी टंकी पर सियासत, सिंगापुर दौरे को लेकर अखिलेश का तंज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें