कानपुर को बड़ी सौगात, रामादेवी से गोल चौराहे तक बनेगा 10 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

कानपुर को बड़ी सौगात, रामादेवी से गोल चौराहे तक बनेगा 10 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

संवाददाता बिपिन मिश्रा

​कानपुर / शहर की सबसे बड़ी ट्रैफिक समस्या यानी ‘पुराने जीटी रोड (NH-91) पर लगने वाले भीषण जाम से अब जनता को स्थायी मुक्ति मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कानपुर में एक महत्वपूर्ण 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
​यह प्रोजेक्ट कानपुर के शहरी बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदलने वाला साबित होगा। रामादेवी से गोल चौराहा तक।
​10.160 किलोमीटर ₹988.30 करोड़। ​4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर। ​वर्तमान में रामादेवी से गोल चौराहे के बीच के इस सफर में यात्रियों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। इस रूट पर वर्तमान में 16 रेलवे क्रॉसिंग हैं, जिनके बंद होने पर घंटों ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद ट्रैफिक सीधे ऊपर से गुजरेगा, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि ईंधन की खपत में भी कमी आएगी। प्रमुख शहरी जंक्शनों पर लगने वाला दबाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा। विकास को मिलेगी नई रफ्तार
​नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस परियोजना की घोषणा करते हुए बताया कि यह कॉरिडोर पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर ट्रैफिक के भारी दबाव को कम करेगा। इससे कानपुर शहर के भीतर कनेक्टिविटी बेहतर होगी और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें